डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती एक नजर
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान
मासलपुर| अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मासलपुर तहसील में कई जगह पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मासलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत र| बाबा अम्बेडकर के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए एवं उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कैलाश महेरा, हरीसिंह मीना, राजू जाटव, अनिल शुक्ला, दुर्गालाल गुर्जर, सलीम खांन, ईदू खान मौजूद रहे। इसी क्रम में मासलपुर के लेदौर एवं सकलूपुरा गांव में बाबा साहव भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान इन्दू देवी ने शिरकत की।
नादौती में अम्बेडकर के जीवन पर डाला प्रकाश
नादौती| कस्बे सहित आस-पास के गांवों में भारतर| डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई। उपखंडस्तरीय जयंती कार्यक्रम जो मीणा धर्मशाला नादौती में हुआ का शुभारम्भ रामराज मीना सदस्य भाजपा राष्ट्रीय परिषद, धनुचंद सांवरिया प्रधान पंचायत समिति नादौती ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर के किया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मीना, प्रधान सांवरिया, मुख्य वक्ता कमलेश मीना, पितराम बाबूजी अध्यक्ष एसटी व एससी एकता मंच विधान सभा क्षेत्र टोडाभीम, रमेश महावर, रामदयाल मीना सेवानिवृत बीडीओ, शंकर लाल महर, नाथूलाल दलपुरा, भरत लाल बैरवा, लक्खीनीमरोठ, श्रीमन बैरवा सहित दर्जनों वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कमलेश मीना ने डॉ. अम्बेडकर को संविधान व राष्ट्रका निर्माता बताया और उनके आदर्शों के अपनाने का संदेश दिया। मंच का संचालनन श्रीमन बैरवा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा ने किया। रमेश चंद मीना सेवानिवृत डीओ, रामफल मीना, रमेश चंद सोप, कमल महर, हरजी मीना, किरोड़ीलाल नीमरोठ सहित नादौती तहसील क्षेत्र के गांवों के प्रमुख लोगोें ने कार्यक्रम में भाग लिया। सोप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अशोक पटेल सहित गांव के प्रमुख लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अमन चैन के लिए लगाई कनक दंडवत
करौली| आरक्षण के नाम पर देश में बिंगड़े हालातों से आहत करौली के चौधरीपाडा निवासी राजीव शर्मा ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सामाजिक समरसता के साथ सद्भावना की कामना को लेकर सांईबाबा मंदिर से मदनमोहनजी मंदिर तक कनक दंडवत लगाई।
हिंडौन अंबेडकर भवन में बड़ा हॉल, तीन कमरे, एक रसोईघर का होगा निर्माण
हिंडौन सिटी| यहां बयाना रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर के पास नगर परिषद की ओर से 67 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन निर्माण की अंबेडकर जयंती पर शनिवार को एक समारोह के बीच विधायक राजकुमारी जाटव एवं सभापति अरविंद जैन ने आधारशिला रखी। इस अवसर पर कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, एएसपी राजेश यादव,एसडीएम शेरसिंह लुहाडिया नगर परिषद के पार्षद एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे। नगर परिषद के आयुक्त दीपक चौहान ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर भवन निर्माण की घोषणा की थी। जिसके तहत हिंडौन में बनने वाले अंबेडकर भवन के लिए 67 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नगर परिषद की ओर से आवंटित भूमि पर अंबेडकर भवन का निर्माण कराया जाएगा। अंबेडकर भवन का उपयोग सर्वसमाज के लोग शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रम के लिए कर सकेंगे। सभापति अरविंद जैन ने बताया कि अंबेडकर भवन में बडा हॉल, तीन कमरे, एक रसोईघर, शौचालय तथा स्नानघर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रकेतु बेनीवाल ने किया। इस अवसर पर मीना जाटव, पार्षद ब्रह्मा बागरेनिया, महाराज सिंह छाबडी, पार्षद मोहिनी सिंहल सहित कई लोग मौजूद थे। विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि हिंडौन भाईचारे की मिशाल रहा हैं। जब भी किसी जाटव समाज की बेटियों की शादी होती है तो सर्वसमाज के काफी लोग शादी में शामिल होते हैं।