पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ. अंबेडकर जयंती समारोह में 52 गांवों के लोगों ने लिया भाग

डाॅ. अंबेडकर जयंती समारोह में 52 गांवों के लोगों ने लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| नाहरखोहरा रोड पर बाबा हरिहर आश्रम परिसर में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में शनिवार को अखिल भारतीय बैरवा महासभा तत्वावधान में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बैरवा समाज के 52 गांवों के पंच-पटेल एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता बैरवा समाज के तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष गंगाराम बैरवा ने की तथा मुख्य अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद बैरवा एवं प्रदेश मंत्री हरीसिंह पाडला रहे।

खबरें और भी हैं...