हर विधानसभा मुख्यालय पर बनेगा अंबेडकर भवन
रणगवां ताल पर अंबेडकर भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह
करौली| मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत अंबेडकर जयंती के अवसर पर करौली विधानसभा मुख्यालय के रणगांव ताल पर अंबेडकर भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। राज्य भंडारण बाेर्ड के चैयरमेंन जनार्दन सिंह गहलोत ने कहा कि यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि जो मोदी सरकार ने सोचा और सरकारी स्तर पर देश के हर विधानसभा मुख्यालय पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की और उसकी घोषणा के अनुरूप आज भूमि पूजन व शिलान्यास किया जा रहा है। अतिथियों ने शिला पट्टिका का अनावरण किया। मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मदनमोहन स्वामी ने किया। नगरपरिषद के चैयरमेंन राजाराम गुर्जर ने कहा वह आमजन की सेवा के लिए ही राजतनीति में आए।
कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर भवन की आज जो आधारशिला रखी जा रही है उसका बहुत शीघ्र ही आम जन को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजनारायण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया भामाशाह हट्टीराम ठेकेदार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगरपरिषद आयुक्त विजयप्रताप सिंह, डा.भीमराव अंबेडकर जयंति समिति पार्क के अध्यक्ष विजय जाटव सहित पार्षद राधेश्याम मित्तल, दीपक शाक्यवार, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू शुक्ला, केके सारस्वत सहित कई लोग उपस्थित थे।
नोविस्वा में 48 लाख से बनने वाले अंबेडकर भवन की रखी आधारशिला
टोडाभीम| उपखंड मुख्यालय नोविस्वा में स्थित श्री तालाब वाले बालाजी महाराज के मंदिर के पास शनिवार को 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन के निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना ने पट्टिका का लोकार्पण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान एसडीओ जगदीश आर्य व पुलिस उपाधीक्षक प्रकाशचंद भी मौजूद रहे। समारोह में तहसीलदार बाबूलाल मीना, भाजपा एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीसिंह ठेकेदार, पार्षद श्यामसुंदर भट्ट, कल्याण ठेकेदार, नरसी मीना, विजय शर्मा, लोकेश बागोरिया, संजय बैरवा, महेन्द्र महावर, पार्षद राकेश गोयल, मुकेश मीना, सुभाष गोयल, टी.के. मीना, सीताराम मीना, हनुमान शर्मा, हुल्ली मीना, सुरेश मीना, बंटी मीना सहित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।