मिसिंग लिंक योजना के तहत 15 किमी सड़क निर्माण के लिए 6.30 करोड़ मंजूर
नादौती| टोडाभीम विधान सभा क्षेत्र में मिसिंगलिंक योजना के तहत 15 किमी सड़क का निर्माण के लिए 6 करोड़ 30 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। कच्चे रास्ते जिनमें होकर वाहन नहीं निकल पाते थे सड़क निर्माण करवाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामराज मीना से मांग की थी। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के प्रयास से पहाड़ी से कुटीला 2.5 किमी राशि 100 लाख, मोहनपुरा से भीलापाड़ा 2.5 किमी राशि 125 लाख, कूंजेला से सोप-ल्हावद 3.5 किमी राशि 140 लाख, बाड़ा से सांवटा 2 किमी राशि 70 लाख, बालाजी बाइपास से पाड़ला जीएसएस तक 2 किमी राशि 70 लाख तथा टोडाभीम-गुढ़ाचंद्रजी बेरोज मंदिर से ओड़ीबाबा के स्थान तक लंबाई 2.5 किमी राशि 125 लाख रुपए की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग को जारी की गई है। इन सड़कों के निर्माण होने से कच्चे रास्ते होने से हो रही परेशानी से निजात मिलेगी तथा सड़क से जुड़ने से इन गांवों में आवागमन की सुविधा से लोग लाभान्वित होंगे।