पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक से राशि निकालने गई शहीद की पत्नी से अभद्रता

बैंक से राशि निकालने गई शहीद की पत्नी से अभद्रता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौती | कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक में खाते से राशि निकालने के लिए गई शहीद प|ी के साथ बैंक कार्मिक द्वारा ही अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। अाक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। टोडाभीम विधायक घनश्याम महर के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम एसडीएम महेंद्रसिंह को ज्ञापन दिया।

निरमा देवी प|ी शहीद ओमप्रकाश गुर्जर निवासी तेसगांव जो निरक्षर है ने बताया कि बैंक खाते से राशि निकालने के लिए एसबीआई शाखा नादौती में गई थी। डिप्टी मैनेजर हरेती लाल ने विद्ड्रोल फार्म देने से इंकार कर दिया और अभद्रता की। बैंक के गार्ड सुखवीर द्वारा महिला ग्राहक शहीद ओमप्रकाश की धर्मप|ी होने की जानकारी दी तो डिप्टी मैनेजर नाराज हो गए। गार्ड को बैंक के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय भरतपुर के लिए रिलीव कर दिया। बैंक के शाखा प्रबंधक सरदार सांखला ने बताया कि बैंक के कार्मिक द्वारा अभद्रता नहीं की गई। विद्ड्रोल से राशि निकालने पर प्रतिबंध नहीं लगा रखा है। डिजिटल लेने-देन को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक को एटीएम, चेक आदि से लेन-देन करने के लिए बैंक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बैंक के गार्ड सुखवीर को एजीएम भरतपुर के निर्देशानुसार कार्यमुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...