पंचायत मुख्यालय पर होगा राजस्व प्रकरणों का निस्तारण
गांवों में राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए 1 मई से सरकार ने ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें एसडीओ, तहसीलदार सहित राजस्वकर्मी मौजूद रह कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही करेंगे।
एसडीओ जगदीश आर्य ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 1 मई को ग्राम पंचायत सांकरवाडा से किया जाएगा। 2 को निसूरा, 3 को भजेडा, 4 को भोपर, 7 को कंजौली, 8 को पाडला, 9 को तिघरिया, 10 को सिंघनिया, 11 को भनकपुरा, 14 को लपावली, 15 को कटारा अजीज, 16 को नांगललाट, 17 को महमदपुर, 18 को देवलेन, 21 को झाडिसा, 22 को मूंडिया, 23 को जगदीशपुरा, 24 को मंडेरू, 25 को शेंखपुरा, 28 को किरवाडा, 29 को खेडी, 30 को पहाडी, 31 को अजीजपुर में लोक अदालत का आयोजन होगा।
1 जून को महस्वा, 4 को राणौली, 5 को करीरी, 6 को नांगलशेरपुर, 7 के मातासूला, 8 को मोरडा, 11 को जौल, 12 को कमालपुरा, 13 को बौल, 14 को धवान, 15 को मांचडी, 18 को उरदैन, 19 को कुढावल, 20 को मान्नोज, 21 को बालघाट, 22 को शहराकर, 25 को भंडारी अंदरूनी, 26 को खोहरा, 27 को गोरडा, 28 को पदमपुरा तथा 29 जून को उपखंड मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।