पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमालपुरा में वायरल का प्रकोप, घर घर में रोगी

कमालपुरा में वायरल का प्रकोप, घर-घर में रोगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड के कमालपुरा में सात दिन से वायरल प्रकोप है। चिकित्सा विभाग के ध्यान न देने से मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

पीड़ितों का लगातार उपचार कराए जाने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिलने से अब इन्हें टोडाभीम, हिंडौन, गुढाचंद्रजी उपचार को ले जाने लगे है। गांव के हालात यह है कि घर-घर में वायरल, उल्टी-दस्त व खांसी-जुकाम के मरीज देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव के मरीजों को जांच में डेंगू पॉजेटिव निकला है जिन्हें जयपुर ले जाया गया है। पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना का कहना है कि ग्रामीणों ने इस संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देने से गांव लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्रामिणों ने बताया की गांव में डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। प्रकाश पुत्र लालचंद जिसका काफी उपचार कराए जाने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं मिला तो जांच में डेंगू पॉजेटिव पाया जिसका जयपुर में उपचार चल रहा है।

मौसम परिवर्तन के कारण नॉर्मल फीवर केस

कमालपुरा में मौसम परिवर्तन के कारण नॉर्मल फीवर केस है। गांव में चिकित्सा अधिकारी डा. सुमेर के नेतृत्व में मेडिकल टीम भी भेजी है जो मरीजों का उपचार करने में लगे हुए हैं। डाॅ. देवीसहाय मीना, ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी

खबरें और भी हैं...