पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भजेड़ा पाटोली मार्ग की हालात दयनीय, राहगीरों का चलना भी हुआ मुश्किल

भजेड़ा-पाटोली मार्ग की हालात दयनीय, राहगीरों का चलना भी हुआ मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली व दौसा जिले की दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले भजेड़ा-पाटोली सड़क मार्ग की हालात बेहद दयनीय है। क्षतिग्रस्त सड़क और इसमें बने गड्ढो से वाहन चालक एवं राहगीर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्ष पूर्व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के उपरांत भी इस अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया जिसके कारण निर्माण के कुछ दिनों बाद ही इस सड़क का क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया था।

ग्रामीण बिजेंद्र मीना, हरकेश, राधेश्याम, लोकेश का कहना है कि टोडाभीम उपखंड के गांव भजेड़ा एवं नेशनल हाईवे 11 पर स्थित महवा तहसील के गांव पाटोली को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण चार वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण के दौरान भी ग्रामीणों ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होने की शिकायतें विभागीय अधिकारियों के समक्ष की थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण निर्माण के कुछ दिन बाद ही इस सड़क का टूटना शुरू हो गया था। मजे ही बात तो यह है कि सड़क गारंटी समय में होने के बावजूद इस पर आज तक पेचवर्क का कार्य नहीं कराया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिकांश: क्षतिग्रस्त सड़क और इसमें बने गहरे गड्ढों से दुपहिया वाहन चालक एवं राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों को कहना है कि इस संबंध में गांव भजेड़ा के ग्रामीण टोडाभीम उपजिला कलेक्टर एवं ग्राम पंचायत पाटोली के ग्रामीण महवा एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की जांच कराए जाने के साथ ही इस पर पुन: डामरीकरण कराए जाने की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...