बाजारों में खरीदारों की रही रौनक
हिंडौन सिटी. अक्षय तृतीया के अबूझ सावों से एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर के बाजारों में खरीदारी करते लोग। दुकानदार भी खुश नजर आए।
जाटव बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज
करौली| जाटव बैरवा समाज का अक्षय तृतीय के अवसर पर 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने बताया कि विवाह स्थल गंगापुर रोड स्थित लवकुश पैराडाइज मैरिज गार्डन में होगा। जहां कलश यात्रा व गुड़ चढ़ाई सुबह 9 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू हो गई। इसके बाद 11 बजे से वैवाहिक कार्यक्रम व शाम 5 बजे विदाई की जाएगी।
आर्थिक सहायता स्वीकृत : करौली| कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया की टोडाभीम तहसील के राजौर गांव निवासी गब्दूराम मीना पुत्र कजोड्या मीना की गत माह सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के आश्रित को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।