पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखातीज पर बाल विवाहों को रोकने के लिए चौकस नजर रखने की हिदायत

आखातीज पर बाल विवाहों को रोकने के लिए चौकस नजर रखने की हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम एसडीओ कार्यालय में अफसरों -कर्मचारियों की बैठक
भास्कर न्यूज | टोडाभीम

उपखंड मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक का दौर चलता रहा जिसमें आखातीज के अबूझ लग्न पर बाल विवाहों की रोकथाम व शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर चर्चा हुई। एसडीओ जगदीश आर्य ने उपखंड स्तरीय अधिकारियों सहित ग्राम विकास अधिकारी, महिला एवं बालविकास विभाग, राजस्व के हल्का पटवारियों की अलग-अलग बैठकें लेकर गांव गांव और ढाणियों में चौकस नजर रख कर क्षेत्र में हर कीमत पर बालविवाह रोकने की हिदायत दी।

बैठक में मौजूद कार्मिकों को पुलिस उपाधीक्षक प्रकाशचंद, तहसीलदार बाबूलाल मीना, विकास अधिकारी रश्मि मीना, बीईईओ वीरसिंह मीना, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गुंजन भारती, पंचायत प्रसार अधिकारी संजय मीना, चिकित्सा प्रभारी डा. के.के. शर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी पुखराज मीना सहित कई ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...