बैरवा धर्मशाला में मनाएंगे भीमराव अम्बेडकर जयंती
सपोटरा| उपखंड मुख्यालय की बैरवा धर्मशाला में शनिवार को प्रात: 10 बजे अखिल भारतीय बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामधन बैरवा की अध्यक्षता तथा गंगापुर सिटी ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मानसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में भारतर| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
संगोष्ठी का होगा आयोजन
नादौती| कस्बे में 14 अप्रैल को भारत र| डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती का ब्लॉक स्तरीय समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील लोगों से पितराम मीना अध्यक्ष दलित आदिवासी एकता मंच विधान सभा क्षेत्र टोडाभीम ने की है। इसी प्रकार नादौती व गुढ़ाचन्द्रजी के आदर्श विद्या मंदिर में सामाजिक समरसता टोली के तत्वावधान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी प्रात: 9. 30 बजे शुरू होगी। जानकारी उम्मेदसिंह व हुकमचंद मीना संयोजक समरसता टोली खंड नादौती ने दी है।
जनार्दनसिंह गहलोत अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में लेंगे भाग
कराैली| राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम अध्यक्ष जनार्दनसिंह गहलोत 14 अप्रैल को डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जानकारी गहलोत के निजी सचिव ने दी।