पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में बसपा मनाएगी बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती

जिले में बसपा मनाएगी बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| बहुजन समाज पार्टी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाबा भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाएंगी। करोली विधानसभा अध्यक्ष शिवसिंह जाटव ने बताया कि करौली विधानसभा का कार्यक्रम पावर हाउस के सामने स्थित सामुदायिक भवन जाटव बस्ती में लाखन सिंह कटकड़ के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सपोटरा विधानसभा का डांडा गांव स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास पूर्व विधायक सुरेश मीणा के आतिथ्य में, हिंडौन विधानसभा का कंजोलियानकापुरा अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सोरनसिंह दीनबंधु के मुख्य आतिथ्य में तथा टोडाभीम विधानसभा का कार्यक्रम बालघाट गांव में हीरालाल बैरवा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महूइब्राहिमपुर में धूमधाम से मनाया सैन जयंती महोत्सव
महूइब्राहिमपुर/हिंडौन| ग्रामीण कस्बे में शुक्रवार को सैन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमन कुमार थे। इस अवसर पर प्रभातीलाल, भूपेन्द्र कुमार, शिवसिंह खैरवाल सरपंच, सतीश कुमार, दीपक सैन, नरसी सैन, रामनिवास सैन, बाबू सैन, मुरारी सैन, मुकेश सैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...