परशुराम भगवान के आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
टोडाभीम। उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान परशुराम की जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। श्री केशवराय जी मंदिर, पाडला में स्थित सुदामा कुटी तथा मेहंदीपुर बालाजी में स्थित सूर्य विश्राम गृह में भव्य समारोह हुआ, विप्रजनों को परशुराम के आदर्शो पर चलने की शपथ दिलाई।
पाडला में आयोजित जयंती महोत्सव पर सुबह 10 बजे समाज के तहसील अध्यक्ष सुदीप सहारिया, सुनील शर्मा, विरेन्द्र शुक्ला, राजेश शर्मा, रामहरी पारासर सहित समाज के दर्जनों लोगों ने भगवान परशुराज के चित्रपट पर दीप प्रज्जलित करने के साथ ही पूजा अर्चना की। आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह के अवसर पर महंत किसोरपुरी जी महाराज के ने बालिकाओं को स्कूल की ड्रेस व पठन सामग्री भेंट कर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।
करौली। भगवान परशुराम की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता ने पंडित देवेन्द्र शास्त्री एवं अन्य भागवत आचार्यों के साथ मिलकर दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान जयकारे भी लगे।
करौली ग्रामीण। अतेवा में बुधवार को सन्त शिरोमणि मौनी बाबा द्वारा भगवान परशुराम जी के नवीन मन्दिर और मूर्ति स्थापना धूमधाम के साथ की गई। बाबा ने गांव के बीचोंबीच भगवान परशुराम जी का नवीन मन्दिर का निर्माण करवाकर बुधवार को मूर्ति की स्थापना की ।
मासलपुर। मासलपुर में मासलपुर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम महाराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
सपोटरा। उपखंड मुख्यालय की गणेश ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को ब्राह्मण समाज की बैठक वैद्य राजाराम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें भगवान परशुराम की जयंती मनाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्रपट्ट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कस्बा शहर। भगवान परशुराम की जयंती बाह्म्ण समाज के अध्यक्ष केदार लाल तेखड़ा के तत्ववाधान में बलदाऊ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंडित त्रिलोकी चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सुख समृदि व खुशहाली की कामना की।
मंडरायल। मोमोलिया पाड़ा स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में बुधवार को ब्राह्मण समाज के दर्जनों ब्राह्मण लोग इकत्रित हो हुए और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए विधिवत मंत्रोच्चारण पूर्वक पूजा - अर्चना की। इस अवसर पर कस्बे के ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शुक्ला, सरपंच योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
सूरौठ। परशुराम जयंती के मौके पर ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को परशुराम जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी विप्र बंधु सुबह 8 बजे ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए । आचार्य पंडित धीरू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परशुराम की पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान कई नागरिक मौजूद थे।
गुढ़ाचंद्रजी। श्री परशुराम बृह्म सेवा समिति गुढ़ाचंद्रजी के तत्वावधान में कस्बे के श्री सीताराम जी मंदिर तथा परशुराम सेवा समिति द्वारा राधा दामोदर जी के मंदिर में परशुराम जी का सामूहिक रूप से पूजन किया गया। सीताराम जी मंदिर में पंडिताचार्य विमलकुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी महाराज का पूजन कराया। पूजन के दौरान लोगों द्वारा लगाए गए परशुराम जी के जयकारों से पूरे कस्बे का माहौल धर्ममय हो गया। पूजन के उपरांत सभी लोगों ने परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया।
महूइब्राहिमपुर. बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम भगवान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने की। सभी लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई। सभी लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया।
हिंडौन सिटी। भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मण धर्मशाला में शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष आरती व पूजन के साथ हुई। ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवीशरण शर्मा सहित अन्य समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम एवं दुर्गा माता के प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। समाज के लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने की बात कही गई।
हिंडौन सिटी
हिंडौन सिटी
हिंडौन सिटी
मंडरायल