पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमसफरों ने बेटी बचाने व शिक्षा की अलख जगाने का किया वादा

हमसफरों ने बेटी बचाने व शिक्षा की अलख जगाने का किया वादा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. विवाह सम्मेलन में समाजसेवी लाखनसिंह का सम्मान करते समाजबंधु।

भास्कर न्यूज | श्रीमहावीरजी

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन बजरंगपुरा (परिता), बजीरपुर में बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें 85 जोड़ें हमसफर बने। यह नि:शुल्क आयोजन सचिन पायलट मुख्य अतिथि व श्रीश्री 1008 श्री गणेशदास महाराज के सानिध्य में सफल हुआ। सर्व प्रथम कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जगराम ऐदलपुर, प्रदेश महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश मुख्य सलाहकार सुरेश प्रजापति, सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष भरत लाल बजरंगपुरा, जिला मुख्य संयोजक मिश्री लाल ठेकेदार, जिला अध्यक्ष मानसिंह फुलवाड़ा सहित सभी ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभी वर को अवधपुरी में व वधुओं को जनकपुरी में ठहरने की व्यवस्था की गई। पांडाल में आने से पहले समाज के रीति रिवाज के अनुसार बैठक का कार्यक्रम किया गया। तोरण मारने कार्यक्रम के बाद सभी वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और हमेशा के लिए एक-दूजे के हमसफर बन गये। उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने पुष्प वर्षा का आयोजन भी किया। उसके बाद सभी का पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम किया गया। जिला अध्यक्ष मानसिंह फुलवाड़ा ने बताया कि तृतीय प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस कमेटी का कमेटी व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर तेजसिंह भगेनिया राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ नई दिल्ली), प्रदेश मुख्य संयोजक,आरपीएम सहित विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय संयोजक फिरे राम प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहिताश कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलसेन प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेंद्र कुमार प्रजापति, महिला महासचिव प्रीति गोला, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, सपोटरा विधायक रमेश मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह, पूर्व संसदीय मंत्री रामकेश मीणा, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, प्रदेश सचिव जी आर खटाना, सवाई माधोपुर की जिला प्रमुख विनीता मीणा, कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र लांबा, वीमेन सैफ्टी एण्ड न्याय मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम गोला, प्रजापति एज्यूकेशन एण्ड स्पोटर्स फेडरेशन के संस्थापक महेन्द्र गोला सहित कईयों ने वर-वधुओं को आर्शीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि सचिन पायलट ने प्रजापति समाज की इस शुभ कार्य के लिए सराहना की। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शरीक हुए और सभी का सम्मान किया गया।

करौली. विवाह सम्मेलन में वर-वधू पक्ष के परिजन व रिश्तेदारों के अलावा समाज के लोगों की उमड़ी भीड़।

कार्यालय संवाददाता | करौली

सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजनों से बाल विवाह पर अंकुश लगता है, वहीं शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगता है। यह बात बसपा नेता व समाजसेवी लाखनसिंह कटकड़ ने यहां गंगापुर रोड़ पर लवकुश पैराडाइज गार्डन में बुधवार को जाटव-बैरवा समाज के आयोजित 11 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में संबोधन में कही। अक्षय तृतीया पर जाटव-बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 62 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। समारोह में मुख्य अतिथि भामाशाह हट्‌टीराम ठेकेदार, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति हाजी रुखसार, मनोज गर्ग, जगनलाल चौधरी, भंवरसिंह व रामसिंह ठेकेदार विशेष रूप से मौजूद थे। सम्मेलन का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर, भगवान बौद्ध के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

दिल्ली के बिल्डर्स मनीष उप्पल ने 5 लाख 1 हजार, लाखनसिंह कटकड़ ने 1 लाख 11 हजार, हाजी रुखसार अहमद 51 हजार, रामसिंह ठेकेदार ने 31 हजार, मनोज गर्ग, भंवरसिंह ठेकेदार व जगनलाल मास्टर ने 21-21 हजार रुपए का सम्मेलन में आर्थिक सहयोग दिया। सम्मेलन में सभी वर-वधुओं को समिति की ओर से घरेलू सामान के साथ वस्त्र,गहने व अन्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।

हिंडौन सिटी. सम्मेलन को संबोधित करती विधायक राजकुमारी जाटव।

हिंडौन सिटी। प्रगतिशील प्रजापति संस्थान के तत्वाधान में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को झारेडा मार्ग स्थित हैवंस गार्डन में आयोजित हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। प्रजापति समाज के चरण सिंह एवं रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी जाटव थीं। जिन्होंने सम्मेलन में शरीक होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। विधायक ने प्रजापति समाज के छात्रावास के जमीन आवंटन कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरतराम कुम्हार ने की। अध्यक्ष भरत कुम्हार ने बताया प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप 8 नग आभूषण, घरेलू सामान, चांदी का कलदार दिया गया।

खबरें और भी हैं...