पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बौल में जिला स्तरीय सर्व समाज का सद्‌भावना सम्मेलन आज, प्रसादी बनाने में जुटी 60 हलवाइयों की टीम

बौल में जिला स्तरीय सर्व समाज का सद्‌भावना सम्मेलन आज, प्रसादी बनाने में जुटी 60 हलवाइयों की टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड के गांव बौल में रविवार को विशाल भंडारे के साथ जिला स्तरीय सर्व समाज सद्‌भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ीलाल मीना, सांसद मनोज राजोरिया शिरकत करेंगे। भंडारे में भोजन प्रसादी तैयार करने में 60 हलवाई तीन दिन से जुटे हुए है।

आयोजक डा. हरकेश मीना व सरपंच सागरबाई ने बताया कि जिले में आपसी सौहार्द एवं सद्भावना कायम रहे इसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को विशाल भंडारे के साथ तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्रामीण मुकेश जैन ने बताया कि इस भंडारे में 60 क्विंटल चीनी से लड्डू व पड़ी-सब्जी की प्रसादी तैयार करने में पिछले तीन दिनों से 60 हलवाइयों की टीम जुटी हुई है। सद्भभावना समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ीलाल मीना व सांसद मनोज राजोरिया करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजकुमारी जाटव, घनश्याम मेहर, दर्शनसिंह गुर्जर, रमेश राजोरिया, राजाराम गुर्जर, अरविंद जैन, अजीतसिंह महवा, राजेन्द्र शेखपुरा, जी.आर. खटाना, गीता खटाना एवं एसडीओ जगदीश आर्य रहेंगे।

टोडाभीम. बौल में रविवार को प्रसादी तैयार करने में जुटी हलवाइयों की टीम

खबरें और भी हैं...