राजस्थान ब्राह्मण युवा विंग के विकास चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष
हिंडौनसिटी| राजस्थान ब्राह्मण युवा बिंग के प्रदेशाध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा ने हिंडौन निवासी विकास चतुर्वेदी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को अवगत कराने के साथ संगठन व समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा के विधानसभा प्रभारी नियुक्त
करौली| जिले में विधानसभावार भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए हैं। विस क्षेत्र सपोटरा में राज्य युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, करौली में जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, हिंडौन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल एवं टोडाभीम विस क्षेत्र का पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूसिंह जादौन काे प्रभारी बनाया है। इन सभी से 28 मई तक चारों विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक व बूथ संबंधी रिपोर्ट प्रदेश संगठन ने मांगी है। नवनियुक्त प्रभारियों ने बताया कि हाल ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र एवं बूथ मैनेजमेंट पर जोर देते हुए 20 से 27 मई तक सभी का सत्यापन करने, नये व पुराने प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठक कर 28 मई तक रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भिजवाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में जिले के चारों विस क्षेत्र की रिपोर्ट प्रभारी भेजेंगे।
अग्रवाल सेवा योजना राजस्थान की गायत्री सर्राफ प्रदेश उपाध्यक्ष
करौली| अग्रवाल सेवा योजना राजस्थान की महिला प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा मंगल ने प्रदेश अध्यक्ष राजमल टाटीवाला की सहमति से गायत्री सर्राफ को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल मित्तल ने दी है।
कस्बा शहर में भागवत कथा
कस्बा शहर | कस्बा शहर के बैठे बालाजी मंदिर के पास बाग के चौक पर चल रही संगीतमयी भागवत कथा के दौरान संत नर्मदादास महाराज के तत्वाधान में आचार्य मिथुनाचार्य के द्वारा प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अगर भगवान पर भरोसा है तो उसके सब काम सफल होते ही रहेंगे । कहते है कि प्रेम करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है लोग आजकल ईष्र्या ज्यादा करते है । कथा के दौरान महाआरती में सैकडों महिला व पुरुष पहुंचे । कथा सुनने के लिए लोग लोगो की भीड़ उमड़ रही है ।