पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़मोरा पर्यटक विकास समिति की बैठक में गंगा पूजन का लिया निर्णय

गढ़मोरा पर्यटक विकास समिति की बैठक में गंगा पूजन का लिया निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ाचंद्रजी| गढ़मोरा पर्यटक विकास समिति, गढ़मोरा यज्ञ समिति तथा पंच पटेलों की सामूहिक बैठक गढ़मोरा के कुंड पर आयोजित हुई। बैठक में 15 जून से गढ़मोरा कुंड स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर श्रीराम कथा का आयोजन करने तथा 22 जून को गढ़मोरा के सरजीवन कुंड पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से गंगा पूजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विश्राम चपराना ने की। गढ़मोरा के कुंड पर आयोजित गढ़मोरा पर्यटक विकास समिति, गढ़मोरा यज्ञ समिति तथा पंच पटेलों की सामूहिक बैठक में गढ़मोरा पर्यटक विकास समिति अध्यक्ष विश्राम चपराना ने गंगादशमी के पावन पर्व पर कुंड पर हर वर्ष की भांति धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में उपस्थित सभी पंच पटेलों ने 15 जून से गढ़मोरा के सरजीवन कुंड स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर श्रीराम कथा का आयोजन करने तथा 22 जून को गढ़मोरा के सरजीवन कुंड पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से गंगा पूजन करने का निर्णय लिया गया। राम कथा के समापन अवसर पर 24 जून को विशाल भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में टोडाभीम विधायक घनश्याम महर द्वारा गढ़मोरा के प्राचीन महलों के जीर्णोद्धार तथा कुंड के विकास के लिए 21 लाख स्वीकृत करने पर विधायक महर का आभार जताया गया।

खबरें और भी हैं...