पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक माह तक मंदिर में पूजा और मस्जिदों में इबादत साथ साथ

एक माह तक मंदिर में पूजा और मस्जिदों में इबादत साथ-साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसे संयोग ही कहे कि समूचे एक माह तक दो धर्म हिंदू और मुस्लिम बंधु पूजा और इबादत एक साथ करेंगे। बुधवार को 16 मई से तीन साल बाद हिंदुओं का अधिक मास शुरू हो रहा है तो मुस्लिम बंधुओं का पवित्र रमजान माह गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 11 दिन पूर्व गुरूवार 17 मई शुरू हो जाएगा। पूजा और इबादत के संयोग से दोनों ही धर्मा के लोग एक साथ पर्व मनाएंगे।

अधिक मास में मंदिरों, आश्रमों में लोग पूजा पाठ, जप, अनुष्ठान, कथा, प्रवचन करेंगे तो रमजान में मस्जिदों में नमाज व इबादत के साथ रोजे रख कर दुआ मांगने का दौर चलेगा। अधिक मास 16 मई बुधवार से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। रमजान माह चांद दिखने पर 17 मई से शुरू होगा। अधिक मास हर बार तीन वर्ष में एक बार आता है। इससे पूर्व 2015 में आषाढ़ माह में अधिक मास आया था। रमजान माह की शुरूआत चांद दिखने के साथ मानी जाती है। कुछ वर्ष के अंतराल में माह शुरू होने के दिन कभी घटते और कभी बढ़ते रहते हैं। वर्ष 2014 से 2016 तक रमजान जून में आया था। वर्ष 2017 में रमजान 28 मई से शुरू हुआ था। इस बार 11 दिन पहले यानि 17 मई से शुरू होगा। 16 मई की रात चांद दिखता है तो मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा कर रमजान शुरू होने की घोषणा होगी। चांद के आधार पर पर्व की शुरुआत भले की एक दिन आगे पीछे हो सकती है लेकिन संयोग से दोनों ही धर्मों के पवित्र मास एक माह तक चलते हैं जो इस बार साथ मनाएं जाएंगे।

खबरें और भी हैं...