किरवाड़ा व महस्वा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
टोडाभीम. गांव किरवाडा में आयोजित क्रिकेट का शुभारंभ करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेंखपुरा।
भास्कर न्यूज| टोडाभीम/श्रीमहावीरजी ग्रामीण
उपखंड के गांव किरवाडा व महस्वा में मंगलवार को रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ जिनका भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। समारोह में ग्रामीण पंच-पटेल एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री शेखपुरा ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि खेलों से भी भविष्य संवरता है। खेल हो अध्ययन अच्छा प्रदर्शन करने वाले का सफलता मिलना निश्चित है। खेल में हार से निराश होने के बजाए आगामी प्रदर्शन की तैयारियों में जुटने का आवश्यकता है। इससे पूर्व ग्रामीण पंच-पटेलों ने प्रदेश महामंत्री का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। किरवाडा में प्रतियोगिता के आयोजक बलराम व राजेश ने बताया कि सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में टोडाभीम, हिंडौन व नादौती उपखंड की पांच दर्जन से अधिक टीमें भाग लेंगी। महस्वा की प्रतियोगिता जूनियर क्रिकेट खिलाडी भाग लें रहे है।