पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोडाभीम में पूर्व उप राष्ट्रपति की पुण्यतिथि मनाई

टोडाभीम में पूर्व उप राष्ट्रपति की पुण्यतिथि मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| उपखंड के गांव गहरोली में राजपूत समाज ने मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्य तिथि मनाई गई। समाज के लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने की भी शपथ ली। इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। राजपूत समाज अध्यक्ष दौलतसिंह सिसोदिया ने बताया कि सुबह 9 बजे गांव गहरोली में ईश्वर सेवा सदन में मनाई गई पूर्व उपराष्ट्रपति की पुण्य तिथि के आयोजन में कई गांवों के राजपूत समाज के लोग ने हिस्सा लिया। समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके चित्रपट पर दीप प्रज्जवलित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए वहां पर मौजूद समाज के लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान समाज के युवाओं ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों को भी फल वितरित किए। इस कार्यक्रम में भाजपा के राजकुमार सिंह, भीम सिंह राजावत व उपसरपंच विष्णुसिंह सहित कई समाज के लोगों ने अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...