पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर कल से
करौली| जिला सैनिक कल्याण कार्यालय करौली की ओर से जिले के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 मई से शिविर लगेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि 17 मई को टोडाभीम के गांव महमदपुर, 22 मई को मूडियां तथा 30 मई को नादौती के गांव कैमरी में न्याय आपके द्वार शिविर के साथ सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी कैंप लगेगा। शिविर में पूर्व सैनिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।