पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने सुनी जनसमस्या, पेयजल के लिए 10 लाख की घोषणा

विधायक ने सुनी जनसमस्या, पेयजल के लिए 10 लाख की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|टोडाभीम/मूंडिया

उपखंड की ग्राम पंचायत सिंघनिया के गांव सलेपुरा व मजीपुरा में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम मेहर ने पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए भीषण पेयजल समस्या से जूझने बात बताने पर विधायक ने अपने कोष से पेयजल संकट के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीण पंच-पटेलों ने विधायक का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक घनश्याम मेहर ग्राम पंचायत सिंघनिया के गांव मजीपुरा व सलेपुरा के ग्रामीणों के बीच पहुंचे ओर जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्या से अवगत कराते हुए क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट होने की बात बताई। विधायक ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों के बीच से मोबाइल पर अधिकारियों से बातचीत कर समाधान किए जाने के निर्देश दिए एवं पेयजल समस्या समाधान के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इस दौरान राजेश मूंडिया, सुगंधी राम डायरेक्टर, हरप्रसाद सूबेदार, हुकुम सिंह, अतर सिंह, राम भरोसी पटेल, रामहरि सूबेदार, चरण सिंह, प्रेमसिंह जगराज सहित ग्रामीण पंच-पटेलों ने विधायक का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...