पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांदन गांव में कथा, श्री शुकदेव महाराज व राजा परीक्षित का सुनाया प्रसंग

चांदन गांव में कथा, श्री शुकदेव महाराज व राजा परीक्षित का सुनाया प्रसंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी| चांदन गांव में प्रेतराज मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत के दूसरे दिन पंडित दिगंबर प्रसाद शास्त्री ने श्रीशुकदेवजी महाराज का राजा परीक्षित को उपदेश देने की कथा सुनाई। इस दौरान महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। कथा के दौरान सुखदेव जी महाराज व राजा परीक्षित की सजीव झांकी सजाई गई। आयोजन समिति के कैप्टन धर्म सिंह, सूबेदार सिरमौर, रमेश गुर्जर आदि ने बताया कि कथा सुनने आसपास के गांव श्रद्धालु आ रहे हैं।

अग्रवाल समाज का भामाशाह सम्मान समारोह 31 को

नारौली डांग| अग्रवाल समाज की तहसील स्तरीय बैठक मूलचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 31 मई को उपखंड स्तर पर होने वाले भामाशाह सम्मान समारोह की जिम्मेदारी तय की गई। महामंत्री दिनेश चन्द चौधरी ने बताया कि सपोटरा में होने वाले भामाशाह सम्मान समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बजाज,प्रहलाद आल्या,मुकुट बिहारी गुप्ता, घनश्याम बिडला,भानुप्रताप, मदनमोहन, ओमप्रकाश सिंघल, रमाकांत मंगल, गिर्राज भगत, रूपनारायण सिंघल आदि उपस्थित थे।

न्याय आपके द्वार शिविर आज

करौली| राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति करौली की ग्राम पंचायत ससेडी, सपोटरा की ग्राम पंचायत काचरोदा, टोडाभीम की मूंडिया, नादौती की सलावद एवं हिण्डौन की ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना में न्याय आपके द्वार शिविर लगेंगे।

खबरें और भी हैं...