पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महस्वा से बिलौनी देवी के लिए पदयात्रा रवाना

महस्वा से बिलौनी देवी के लिए पदयात्रा रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी ग्रामीण|महस्वा से बिलौनी देवी के लिए रविवार को पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। पदयात्रा को सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भक्त मंडल के रामकेश, ओमप्रकाश मीना ने बताया कि गांव की कुलदेवी बिलौनी के लिए रवाना हुई पदयात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते गांव के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान युवा जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। पदयात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया। मंदिर पर पहुंचने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गजराज मीना, रामप्रसाद पटेल, प्रहलाद मीना, मुकेश शर्मा, दामोदर शर्मा, जगदीश सैन, मोहनलाल शर्मा, मुरारीलाल मीना, मदनमोहन मीना, कल्लू, जगदीश, रामकेश पटेल उपस्थित थे।

पेंशनर समाज की बैठक आज

टोडाभीम| उपखंड मुख्यालय नंबर 2 स्कूल प्रांगण में मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे पेंशनर समाज के अध्यक्ष हीरालाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...