उपखंड के गांव बौल में 20 मई को आयोजित सद्भावना समारोह के आयोजन की तैयारियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण पंच-पटेल एवं प्रबुद्धजन जुटे हुए है। शुक्रवार को इन तैयारियों का आयोजक सरपंच सागरबाई मीना एवं डा. रामकेश मीना ने जायजा लिए जाने के साथ ही मौजूद पंच-पटेलों से मंत्रणा की। बौल में 20 मई रविवार को जिला स्तरीय सद्भावना समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर श्री मदनमोहन की छप्पन भोग की झांकी सहित विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों में समूचे गांव के ग्रामीण पंच-पटेल एवं जनप्रतिनिधि जुटे हुए है। शुक्रवार को आयोजन स्थल का सरपंच सागर बाई मीना व डा. रामकेश मीना ने जायजा लिया और मौजूद ग्रामीण पंच-पटेल एवं ग्रामीणों से आयोजन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया। ग्रामीण मुकेश जैन ने बताया कि जिला स्तरीय इस कार्यक्रम की तैयारियों में समूचे गांव के लोग जुटे हुए हैं। समारोह स्थाल पर विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है।
टोडाभीम. गांव बौंल में आयोजित जिला स्तरीय सद्भावना समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजन डाॅ. रामकेश मीना एवं ग्रामीण पंच पटेल।