पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या के विरोध में फूंका मोदी का पुतला

कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या के विरोध में फूंका मोदी का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली।

कार्यालय संवाददाता | करौली

कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने सुंदर पैलेस मैं बैठक आयोजित कर सुंदर पैलेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शव यात्रा सुंदर पहले से निकलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने संपन्न हुई। जहां पर कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी के पुतले को आग लगा दी। इससे पूर्व सुंदर पैलेस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य कर रही है। इसको कांग्रेसजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह कार्य निंदनीय नहीं बल्कि जनादेश का अपमान है। टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की प्राथमिकता सत्ता में बने रहने की है। जिसके लिए देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं डर रहे हैं। आमजन में इसको लेकर भारी विरोध है। इसका खामियाजा समय आने पर भाजपा को भुगतना पड़ेगा। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि विगत 4 वर्षों के भाजपा के कुशासन से आम जनता, युवा एवं गरीब परेशान है। जो शासन यह देश में लागू करना चाहते हैं कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेंगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, रामचरण, भूपेंद्र भारद्वाज, मुरारी लाल गुर्जर, जिला महामंत्री माधव हरदैनियां, रमाकांत पंडा, कुंजबिहारी मीणा, भगत सिंह डागुर, भूपेंद्र सोलंकी, अक्षय कुमार उर्फ शिवकुमार हरदैनियां, महेंद्र सुरैठिया,सुशील शर्मा, राजेश पाठक, नरेश गुर्जर, सूरजभान मीणा, कृपाल मीणा, शीशराम गुर्जर, फारुख अहमद, जयलाल माली, विक्रम मीणा, रोहित गुप्ता, लड्डूगोपाल अग्रवाल, पुष्पा मीणा, महिला प्रदेश सचिव अनीता जाटव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीरा कुशवाह, पूर्व प्रदेश महिला सचिव राजबाई मीना, चंद्र प्रकाश मीणा, मुकेश मीणा, कल्पना मीणा, थानसिंह मुडिया,अमृत मीणा, अशोक मीणा बालौती, अमर सिंह मीणा, भंवर लाल मीणा, घनश्याम गुर्जर, मुकेश चंद मीणा, हरिचरण भीलापाड़ा, राजाराम कैमरी, जाकिर खान, समयराज मीणा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...