नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर चल रहे नरेगा संविदाकर्मियों के पक्ष में शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी भी उतर आए है। इस संबंध संघ के अध्यक्ष जयकृष्ण शर्मा नेतृत्व में एसडीओ व विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर 24 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
एलडीसी भर्ती 2013 को पूरा किए जाने को लेकर पिछले 17 दिनों से प्रदेश मं नरेगा संविदा कर्मी हड़ताल पर चल रहे है। इन कार्मिकों के पक्ष व अपनी दो सूत्रीय मांगों लेकर शुक्रवार को पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारियों की पंचायत समिति कार्यालय परिसर में बैठक हुई और इस संबंध में एसडीओ विकास अधिकारी को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया।
बैठक संपन्न होने के बाद पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी एसडीओ कार्यालय पहुंचे जहां एसडीओ की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष जयकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र मीना, चेतेश शर्मा, हरिचरण मीना, पंकज गुप्ता, भूपसिंह गुर्जर, दिलीप मीना, आशा जांगिड़ मौजूद रही।
टोडाभीम. नरेगा संविदाकर्मियों की 17 दिनों से चल रही हडताल के समर्थन में एसडीओ के प्रतिनिधि को ज्ञापन देते पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी।