पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटरियों के पास मिला शव, हत्या की आशंका, परिजन जांच पर अड़े, पूरे गांव में छाया शोक

पटरियों के पास मिला शव, हत्या की आशंका, परिजन जांच पर अड़े, पूरे गांव में छाया शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं | हिंडौन सिटी (ग्रामीण)

रामगंज मंडी में आबकारी विभाग के कांस्टेबल हिंडौन क्षेत्र के गांव पीपलहेडा निवासी गुटेरीराम की शनिवार को संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को गुटेरीराम का शव रामगंज मंडी शहर से गुजर रही रेललाइन के पास पड़ा मिला। मौत की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम परिजन वेदराम, वीर सिंह, रामेश्वर व धूप सिंह आदि रामगंज मंडी पहुंचे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार की दोपहर मृतक का शव गांव पीपलहेडा लाया गया। शव के आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच की मांग की है।

जीआरपी पुलिस को रेलवे ओवरब्रिज की रेल लाइन के समीप एक शव पड़ा होने की ट्रेन के चालक ने सूचना दी थी। जिस पर शव को उठाकर रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखवाया गया। मृतक की जेब में मिले कार्ड से शिनाख्त गुटेरीलाल(45) पुत्र कलुआराम गुर्जर के रूप में हुई और रामगंज मंडी में आबकारी विभाग में कांस्टेबल पद पर कार्यरत था।

सिपाही के शरीर पर चोट के निशान

मृतक के भाई वेदराम ने बताया कि उसका भाई गुटेरीराम पूर्व में आर्मी में हवलदार और वहां से रिटायर होने के बाद वर्ष 2013 में आबकारी विभाग में सिपाही पद पर नियुक्त हो गया। वर्तमान में रामगंज मंडी में ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार को पीपलहेडा के ही निवासी एक व्यक्ति के द्वारा उसके भाई की मृत्यु होने की सूचना पर वे रामगंज मंडी पहुंचे। विभाग की ओर से उसके भाई की मृत्यु होने की कोई खबर नहीं दी गई। जब उसके भाई के शव को देखा तो शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप लगाया गया है कि उसके भाई को मारकर पटरियों पर डाल दिया गया। उसके भाई एवं अाबकारी विभाग के स्टाफ की लोकेशन व कॉल डिटेल की परिजनों की ओर से मांग की गई है। गुटेरीराम की मौत से प|ी विमला देवी, पुत्र भीमेन्द्र सिंह व जीतेन्द्र सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक छाया हुआ है।

सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

हिंडौन ग्रामीण. गुटेरीराम की मौत पर बिलखती परिवार की महिलाएं।

डेढ़ माह बाद भी युवक की हत्या के अभियुक्तों का नहीं लगा सुराग

भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण

डेढ माह बाद भी रीठौली के युवक की हत्या का पर्दाफाश नहीं हो पाया हैं। रीठौली निवासी गुडडू खां व पिंटू खां ने बताया कि हुसैन खां(25) परिजनों के साथ 5 अप्रैल को टोडाभीम के डूंगरपाड़ा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात 12 बजे करीब डीजे पर डांस देखने के लिए हुसैन खां गया था और वापस नहीं लौटा।

बताया कि नामजद आरोपियों ने हुसैन की हत्या कर दी और शव कुएं में डाल दिया। अगले दिन पुलिस ने शव को निकाला और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें उसके शरीर, सिर व पैरों में चाेट के निशान आए और गले पर खरोंच थीं। हत्या के अभियुक्तों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, जबकि नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए परिजन आईजी कार्यालय से लेकर टोडाभीम थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...