पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमहावीरजी में मेरा बूथ मेरा गौरव संभागीय स्तर सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक

श्रीमहावीरजी में मेरा बूथ मेरा गौरव संभागीय स्तर सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | श्रीमहावीरजी

प्रदेश कांग्रेस की ओर से संभागीय स्तर पर किए जा रहे मेरा बूथ मेरा गौरव कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसी नेताओं की करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर व टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांग्रेसियों ने बताया कि श्रीमहावीरजी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी देवेंद्र यादव व कांग्रेस के कई दिग्गज पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे व भरतपुर संभाग के सभी कांग्रेसियों, जिला अध्यक्ष, विधायक, एआईसीसी सदस्य आदि भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने जायजा लिया व सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य राजेश गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक मीणा, दर्शन सिंह, बाल सिंह गुर्जर, एडवोकेट विजय गुर्जर, मोहन सिंह, खेम सिंह गुर्जर, हरि ओम शरण, डॉ प्रद्युमन सिंह सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...