टोडाभीम. गांव शहराकर में आयोजित हरीकिर्तन दंगल में आयकर आयुक्त नितिन जैमन का स्वागत करते युवा विकास मंच के पदाधिकारी।
गांव शहराकर में दो दिवसीय हरीकीर्तन दंगल
भास्कर न्यूज | टोडाभीम
उपखंड के समीपवर्ती गांव शहराकर में शनिवार को युवा विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक गायन कार्यक्रम का शुभारंभ रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर सुनाई गई स्वरचित रचनाओं का श्रोताओं ने आनंद उठाया। समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय निवासी युवक आयकर आयुक्त नितिन जैमन ने शिरकत की जिनका युवाओं ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
समारोह में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आयकर आयुक्त जैमन ने बताया कि देश के विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है और वे अपने परिवार प्रत्येक बालक बालिकाओं को दिलाए। उन्होंने युवाओं को सफलता अर्जित करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियां करने का आह्वान किया। इससे पूर्व ग्रामीण पंच-पटेलों ने अपने लाड़ले का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के पहले शहराकर के मेडिया राधाकिशन, रैरई के रमेश, डोडीकाराजवास के अमरसिंह, हलकारा की झोपड़ी के मेडिया शिवलाल के द्वारा प्रस्तुत की गई धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाओं पर दिन भर श्रोता झूमते रहे। इस दौरान श्रोताओं ने इन गायक कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर इनका उत्साहवर्धन किया। इस तीन दिवसीय धार्मिक गायन कार्यक्रम का समापन सोमवार को एक दिवसीय पद दंगल के आयोजन के साथ किया जाएगा।