पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोका जाए

आरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोका जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम/कुढ़ावल | उपखंड की ग्राम पंचायत कुढ़ावल के कई गांवों में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन व वन अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अवैध खनन को रोकने के लिए कलेक्टर को फैक्स भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव शंकरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में बीते दो माह से अवैध खनन में तेजी आई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन एवं वन अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन खनन करने वाले लोग प्रभावशाली होने के चलते अधिकारी इन लोगों पर कार्यवाही नहीं कर पाते।

खबरें और भी हैं...