हरियाणा के गुडगांव में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में देश के सभी राज्यों के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने भाग लिया।
राजस्थान से किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से मिल कर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा में तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया था जिसमें देश के समूचे राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को शिविर में प्रशिक्षण के लिए बुलवाया गया था। प्रदेश से महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा ने हिस्सा लिया।
इस दौरान शिविर में मौजूद केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से शेखपुरा ने मुलाकात की और क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए किसानों के हित में टोडाभीम व नादौती उपखंड मुख्यालय पर महिला महाविद्यालय खोलने की आवश्यकता बताई।
टोडाभीम. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय शिविर में कृषि मंत्री को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रदेश महामंत्री।