पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली|देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान कर उनकी सोच के मुताबिक गरीब, शोषित एवं दुर्बल वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का हमेशा काम किया है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शनिवार को देवली शहर में पार्कों का लोकार्पण ,डॉ अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण तथा नगर पालिका में आधा दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि हम शहर के चहुमुखी विकास को संकल्पित है वर्षों से उपेक्षित पार्कों का सौंदर्यकरण कर जनता को समर्पित किया है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

टोंक| जिलेभर में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान गांवों व कस्बों में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान भजन गायकों ने भीम भजन गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चल कर उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

पीपलू
नासिरदा
राजमहल
दूनी
भाजपा सरकार गरीब, शोषित लोगों को ऊंचा उठाने एवं बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित
टोडारायसिंह
देवली. नगर पालिका परिसर में आयोजित समारोह में शनिवार को आधा दर्जन विकास कार्य का एक साथ लोकार्पण करते मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ,पंचायत समिति प्रधान शकुंतला वर्मा समेत अन्य मौजूद लोग।

देवली|देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान कर उनकी सोच के मुताबिक गरीब, शोषित एवं दुर्बल वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का हमेशा काम किया है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शनिवार को देवली शहर में पार्कों का लोकार्पण ,डॉ अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण तथा नगर पालिका में आधा दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि हम शहर के चहुमुखी विकास को संकल्पित है वर्षों से उपेक्षित पार्कों का सौंदर्यकरण कर जनता को समर्पित किया है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नटवाडा
टोंक. नगर परिषद की आईडीएसएमटी कॉलोनी अम्बेडकर भवन का विधिवत् पूजा-अर्चना कर शिलान्यास करते व पटि्टका का अनावरण करते सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, विधायक अजीतसिंह मेहता व सभापति लक्ष्मी जैन व अन्य।

देवली
खबरें और भी हैं...