विधायक ने किया वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ
इंदोकिया पंचायत के ग्राम हरभक्तपुरा में शनिवार को मुख्य अतिथि टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने बॉल पर शाट लगा कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआर अजय सिंह बावड़ी ने की। इस अवसर पर विधायक मेहता ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को खेल की भावना से ही खेलें। इस अवसर पर उन्होंने अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं भी दी।
एक दर्जन टीमें ले रही हैं भाग
प्रतियोगिता में तहसील भर की करीब एक दर्जन टीमें भाग ले रही है। इस मौके पर विधायक के साथ सरपंच लादी देवी, सरपंच गणेती हरिकांत मीणा, उपसरपंच रमाकांत, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, सरपंच हमीरपुर हेमराज जाट, नवल किशोर शर्मा, मुकेश, जगदीश, राधेश्याम, श्योजी जाट, परशुराम जाट, सीताराम जाट उपस्थित थे।
विकास के लिए कृत संकल्पित
टोडारायसिंह |टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र टोडारायसिंह की 11 पंचायतों में विकास के नये आयाम स्थापित हुए है। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित चहुंमुखी विकास के लिए वे कृत संकल्पित है। यह बात शुक्रवार को टोडारायसिंह के एक दिवसीय दौरे पर आए टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने टोडारायसिंह में कही। उन्होंने कहा कि हम मांग के अनुरूप बरवास उप तहसील मुख्यालय पर थाना खोलने का भी प्रयास कर रहे हैं। वहां नायब तहसीलदार के चल रहे रिक्त पद पर भी शीघ्र नायब तहसीलदार लगवाया जाएगा। इस दौरान विधायक मेहता ने क्षेत्र के ग्राम खरेड़ा, मोरडा, छान गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से निस्तारण करने को कहा। इस अवसर पर टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर, जिपस अजयसिंह बावड़ी, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह लांबाकला, महावीर गुर्जर, लादूलाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, खुशीराम गुर्जर आदि उपस्थित थे।
टोडारायसिंह. हरभक्तपुरा में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक अजीत सिंह मेहता।