सीसी रोड शिलान्यास कार्यक्रम आज
टोडारायसिंह |रामपुरा गांव में 16 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी सीसी रोड का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआर रामचंद्र गुर्जर होंगे तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान शीला मीना होगी। इस दौरान विधायक गांव में कल्पवृक्ष के विवाह सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।