टोडा में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
कस्बे में शनिवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पालिका की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कमोदी बस स्टैंड के पास डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण सहित अंबेडकर भवन, दो सुलभ कॉम्पलेक्स, खटीक समाज व हरिजन समाज के श्मशानों के चारदीवारी के लिए करीब डेढ़ करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।
चौधरी ने कहा कि हमने सभी समाजों को साथ लेकर विकास कार्य को महत्ता दी है। एससी एसटी समाज के लिए करीब डेढ़ करोड़ के कार्य स्वीकृत किए है। बाबा साहेब का सपना था कि सबको बराबर का अधिकार मिले। ऐसे में हम भी साथ चलने का संकल्प ले, तभी बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। बिजली को और सुदृढ़ बनाने के लिए टोडा में केकड़ी रोड पर एक ओर बिजली का जीएसए बनवाया जा रहा है। मालपुरा व टोडारायसिंह में और सड़कें बनवाने के लिए 100 करोड़़ की सड़कों के टेंडर करवा दिए हैं। पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन ने कहा कि टोंक जिले में सबसे अधिक मालपुरा व टोडारायसिंह में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे है। सरकारी कॉलेज खुलवा कर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने रैगर समाज की मांग पर 25 लाख रुपए का सामुदायिक भवन व 15 लाख रुपए का सार्वजनिक शौचालय बनाने की घोषणा की।जिपस रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से टोडारायसिंह में अंबेडकर की मूर्ति लगाने की दलित समाज की मांग रही है। जिसे विधायक कन्हैयालाल चौधरी व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन ने पूरी की है। कार्यक्रम को प्रधान शीला मीना, मालपुरा प्रधान सरोज चौधरी, पूर्व पार्षद प्रहलाद चावला, पूर्व उपप्रधान राजनारायण पारीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, रामराय कसोटिया, हरिराम परसोया, सम्पत्ती परसोया, नाथू जगरवाल, दुर्गालाल बैरवा, इस्लाम पटेल, सुरेश वर्मा, नंदलाल महावर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुनिल भारत, आशीष विजयवर्गीय, करूणा निधि शर्मा, रतन पांचाल, प्रभा सारस्वत, पार्षद सत्यनारायण दग्धी, पूर्व पालिका अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान मदनलाल जैन, लक्ष्मीनारायण बैरवा, सत्यनारायण दायमा आदि मौजूद थे।
मालपुरा व टोडारायसिंह में करोड़ों के हो रहे हैं कार्य, सरकारी कॉलेज खुला
टोडारायसिंह. लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते विधायक कन्हैयालाल चौधरी।