पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने अस्पताल की सफाई कर किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

भाजपाइयों ने अस्पताल की सफाई कर किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह |भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडारायसिंह के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा शहर अध्यक्ष संतकुमार जैन की अगुवाई में राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर, वार्ड, अस्पताल भवन की छत पर झाडू़ लगा कर



सफाई की है। इससे पूरा अस्पताल चमक उठा। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष संतकुमार जैन ने कार्यकर्ताओं को एक पखवाड़े तक कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई जारी रखने के लिए अलग अलग टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी।

अभियान में सीएचसी इंचार्ज डॉ.जे.पी.गुप्ता, महामंत्री प्रहलाद चावला, करूणा निधि शर्मा, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अशोक आरेडिया, विष्णु स्वामी आदि ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...