टोडारायसिंह|बासेडा में शनिवार को जिला तैराकी संघ टोंक के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गांव के तालाब में आयोजित किया गया। जिसका तैराकी संघ के बशीर अहमद नकवीं ने फीता काट कर शुभारंभ किया। प्रथम दिन फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग प्रथम में 13 से 14 वर्ष में हर्षित राव अव्वल व देशराज चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे। बेक स्ट्रोक में राहुल चौधरी प्रथम व धनराज द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालक व बालिकाए वर्ग द्वितीय में 15 से 17 वर्ष में युवराज जाट प्रथम व बुद्धि प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। बेक स्ट्रोक में पृथ्वी राज चौधरी प्रथम व पिंटू चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे है। बेक स्ट्रोक में ही ओमप्रकाश गुर्जर प्रथम रहे। प्रतियोगिता का संचालन सचिव कैलाश चंद स्वामी शारीरिक शिक्षक बासेडा किया। इस अवसर पर हंसराज चौधरी पीटीआई, बशीर अहमद नकवी शारीरिक शिक्षक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शंकरलाल जाट, हंसराज चौधरी, बजरंगलाल, सत्यनारायण जाट, धनराज जाट भी उपस्थित रहे।