देवली. भारत स्काउट एण्ड गाइड्स के आयोजित 7 दिवसीय आवासीय शिविर में बीसलपुर बांध स्थल पर हाईकिंग, ट्रेकिंग के बाद ग्रुप में छात्राध्यापिकाएं।
देवली|भारत स्काउट एण्ड गाइड्स जिला मुख्यालय भीलवाड़ा द्वारा यहां देवकन्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय आवासीय शिविर के पांचवे दिन हाईकिंग एण्ड ट्रेकिंग का आयोजन किया गया।
देवकन्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं द्वारा हाईकिंग पर बीसलपुर महादेव परिसर , पहाड़ों में ट्रेकिंग अनुमान लगाकर विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जानकारी फ्लोक लीडर ने अपनी लॉग बुक में बनाई। छात्राओं द्वारा ट्रेकिंग का मानचित्र अपनी लॉक बुक में बनाकर उस मानचित्र के द्वारा पुनः अपने शिविर स्थल पर लौटें। शिविर संचालिका शान्ता वैष्णव ने बताया कि छात्राओं द्वारा बीसलपुर बॉध, हाडी रानी कुंड टोडारायसिंह, हवेली पर जागरूकता रैली, कन्या भ्रुण हत्या, दहेज प्रथा, स्वच्छ/स्वस्थ भारत , नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। शिविर में महाविद्यालय प्राचार्य पी.सी.ठागरिया, गजेन्द्र वैष्णव, लालाराम , मैना मीणा, हीना नाज आदि अध्यापक एवं स्काउट/गाइड अधिकारी उपस्थित थें।
देवली|राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वाधान चल रहे समर केम्प में कौशल विकास व अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर स्थानीय संघ मुख्यालय नेवर बाग एजेंसी देवली में आयोजित किया जा रहा है । जिसके सातवे दिवस पर शनिवार को डांस, पेंटिंग व वादन यन्त्र ,विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि समर केम्प अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता तहत डांस में सोनालिका प्रजापति,रिया सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि पेंटिंग में मिली जैन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रिषभ जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में दक्ष प्रशिक्षक सीता राम मीना,दुर्गा लाल गुजर ,खेम राज मीना ,परमेश्वर खाती, पवन सेन, सुरेन्द्र नामा, सन्ध्या किरण निर्णायक रहे।इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने श्रम दान किया एवं स्वच्छताकबनाए रखने का संकल्प लिया ।रविवार से योगाभ्यास, मेहंदी ,संगीत,सिलाई,बुनाई,अंग्रेजी कौशल विकास की कक्षाएं चलेगी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को फल का वितरण किया गया।