पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंप के ताले टूटे, दो लाख के नोट चोरी

पंप के ताले टूटे, दो लाख के नोट चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| हमीरपुर गांव में सोमवार की रात वहां के विनायक किसान सेवा केन्द्र के पेट्रोल पंप से ताले तोड कर 1 लाख 88 हजार 234 रुपए चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरो की तलाश शुरू की। गांव के विनायक किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप के इंचार्ज विष्णु शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारी सो रहे थे। रात को करीब 12 से 4 बजे के मद्य अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप की कैबिन के ताले तोड उसमें रखी दराज का ताला तोड कर उसमें रखे 1 लाख 88 हजार 234 रूपए चोरी कर ले गए। घटना का तब पता चला जब तीनों कर्मचारी सुबह 5:30 बजे उठे तो उनको ताले टूटे मिले। शक होने पर कैबिन में जाकर देखा तो रूपए नही थे तथा दराज का भी ताला टूटा हुआ था। खास बात यह रही कि 5-7 दिन से कैबिन में लगे सीसी टीवी कैमरे भी बंद थे। उसका फायदा उठा कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारियों ने चोरी की सूचना मूझे दूरभाष पर दी। उधर चोरी की सूचना पाकर पुलिस हमीरपुर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...