- Hindi News
- National
- मुख्य वन सरंक्षक ने बीसलपुर कंजरर्वेशन रिजर्व एवं थडोला नर्सरी का निरीक्षण कर दिए निर्देश
मुख्य वन सरंक्षक ने बीसलपुर कंजरर्वेशन रिजर्व एवं थडोला नर्सरी का निरीक्षण कर दिए निर्देश
टोंक |दो दिवसीय वनमण्डल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक अजमेंर अक्षय सिंह ने टोडारायसिंह स्थित बीसलपुर कंजरर्वेशन रिजर्व व थडौला नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होने अधिकािरयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिसके बाद देवली रेंज अधीन एमजेएसए फेज lll के तहत भीमडावास में निर्माणाधीन जल संरचना एमपीटी कार्य का निरीक्षण कर सिंह ने अधिकािरयों को समय पर गुणवतापूर्वक काम करने का कहा। इस दौरान उप वन संरक्षक, सहायक वन संरक्षक टोंक व देवली, क्षैत्रीय वन अधिकारी एवं अन्य व कर्मी स्टाॅफ के साथ किया।