पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोडारायसिंह में तेज अंधड़ से मकानों के टीन टीप्पर उड़े, पीपलू में हल्की बरसात

टोडारायसिंह में तेज अंधड़ से मकानों के टीन टीप्पर उड़े, पीपलू में हल्की बरसात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में सोमवार को रात आए तेज अंधड़ से एक जने के टीन उडकर नष्ट हो जाने से उसे काफी नुकसान हो गया। गनीमत रही उस समय नीचे सो रहे लोग जग रहे थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तहसीलदार कपिल शर्मा के निर्देश पर पहुंचे पटवारी महेश चंद जैन ने पीड़ित किसान के घर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। किसान जगदीश पुत्र अरजना गुर्जर निवासी वार्ड नंबर 16 ठगो का चौक टोडारायसिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक धूलभरा तेज अंधड़ के आने से उसके मकान पर लगे 10 सीमेंट के चद्दर उड़कर नष्ट हो गए। अब उसके रहने की भी समस्या हो गई है। उस समय वे जग रहे थे वरना चद्दर के टूकडों से लग सकती थी। तहसीलदार कपिल शर्मा के निर्देश पर पहुंचे हल्का पटवारी महेश चंद जैन ने पीडित किसान के घर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया तथा नुकसान की रिपोर्ट बना कर तहसीलदार को सुपूर्द की। उधर जगदीश गुर्जर ने तहसीलदार को अंधड़ से हुए नुकसान के मुआवजा हेतु गुहार लगाई है। वार्ड के पूर्व पार्षद मुकेश जैन ने पीडित किसान के नुकसान का ठीक से आंकलन कर उचित मुवाजा दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की है।

खबरें और भी हैं...