टोडारायसिंह | बासेड़ा में जिला तैराकी संघ टोंक के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इसमें प्रथम वर्ग बालक में 50 मीटर फ्री स्टाइल में युवराज जाट प्रथम, कौशल शर्मा द्वितीय, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ओमप्रकाश गुर्जर प्रथम, हंसराज गुर्जर द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में बुद्धिप्रकाश राव प्रथम, हंसराज गुर्जर द्वितीय, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ओमप्रकाश गुर्जर प्रथम, हंसराज गुर्जर द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में राहुल चौधरी प्रथम, रोहित चौधरी द्वितीय, 200 मीटर फ्री स्टाइल में पृथ्वी राज चौधरी प्रथम, हंसराज गुर्जर द्वितीय, ब्रेस्ट स्ट्रोक में ओम प्रकाश गुर्जर प्रथम, फ्री स्टाइल में पूर्ण चौधरी प्रथम देशराज चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।
50 मीटर बेक स्ट्रोक में बुद्धि प्रकाश राव प्रथम, कौशल शर्मा द्वितीय, 50 मीटर वटर फ्लाई में कौशल शर्मा प्रथम, 100 मीटर बटर फ्लाई में कौशल शर्मा प्रथम, 50 मीटर बेक स्ट्रोक में राहुल चौधरी प्रथम, आशीष चौधरी द्वितीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में हंसराज गुर्जर प्रथम, पृथ्वीराज चौधरी द्वितीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में आशीष चौधरी प्रथम, राहुल चौधरी द्वितीय, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में पृथ्वी राज चौधरी प्रथम, युवराज जाट द्वितीय, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में हर्षित राव प्रथम, आशीष चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।
टोडारायसिंह. बासेडा में तैराकी प्रतियोगिता में जोर अजमाइश करते युवक।