टोंक में फीडरों पर 2 से 5 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
टोंक | पेड़ काटने के कार्य के कारण फीडर नंबर 3 व कचौलिया फिडर पर शनिवार को बिजली बंद रखी जाएगी। इसके तहत कचौलिया फीडर से जुड़े कचौलिया, बाडा जेरे किला, बिचपुडा, बिचपुडी, चंदालई, बंबोर, रहीमपुरा, रुस्तमगंज गांवों में सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक तथा फीडर 3 से जुड़े सवाई माधोपुर चौराहा, चंद्रलोक होटल के पीछे, बीसलपुर कॉलोनी, पीली तलाई, बृजविहार कॉलोनी, तारण, अंबेड़कर कॉलोनी, रयांस पेट्रोल पंप के पीछे, मोती बाग, कच्ची बस्ती आदि क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गौरव पथ पर मेंटीनेंस कार्य के चलते फीडर 4 रिको एरिया व फीडर 3 से जुडे छावनी, कैप्टन कॉलोनी, अस्तल रोड, गलतान दास बगीची, खिडगी दरवाजा, करोलियन मोहल्ला, कीरों का मोहल्ला, पुलिस लाईन, सिंधी कॉलोनी, खोजा बावडी, बबोर गेट, माणक चौक, इमाम बाड़ा, पुरानी टोंक व मराठा कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, रैगरों का मोहल्ला आदि क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
टोडा के कस्बे में आज आधा घंटे पावर कट रहेगा
टोडारायसिंह | कस्बे में पेयजल सप्लाई सुचारू रहे इसके लिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के आग्रह पर विद्युत विभाग के एईएन ने बताया कि 11 केवी फीडर टोडारायसिंह सीटी प्रथम की विद्युत सप्लाई सुबह 4:30 बजे से सुबह 5 बजे तक अग्रिम आदेश तक बंद रखी जाएगी।