मोर. बजरी का अवैध खनन कर ले जाने पर पुलिस द्वारा जब्त ट्रेलर।
भाास्कर न्यूज | टोंक/मोर
एसडीएम साधुराम जाट, खनिज विभाग के एईएन अमीचंद लुहारिया, तहसीलदार कपिल शर्मा, टोडारायसिंह थानाप्रभारी उदयवीर सिंह मय जाब्ते गुरुवार देर रात को बजरी के अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते बरवास क्षेत्र में बजरी से भरे 7 ट्रेलरों को जब्त किया है। हालांकि इस टीम को देखकर चालक ट्रेलरों को छोड़ भाग छूटे। खनिज विभाग के एईएन अमीचंद लुहारिया ने बताया कि गुरुवार देर रात को बजरी के अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस आदि के साथ खनिज विभाग की टीम बनास क्षेत्र आदि में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बावडीके पास अमीरपुर रोड पर बजरी से भरे सात ट्रेलर मिले। पुलिस को देख उनके चालक भाग छूटे। बाद में इन ट्रेलरों को जब्त कर मोर पुलिस चौकी पर कानूनी कार्रवाई के लिए खडे करवा दिए। इन ट्रेलरों में करीब 45-45 टन बजरी भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के कालूलाल,दिनेश, प्रयाग,प्रेमचंद आदि भी मौजूद थे।
कंवरावास में किसान के खेत से लोहे के तार चोरी
टोडारायसिंह| कंवारावास गांव में बुधवार की रात एक किसान के खेत में बाड के लिए लगाए लोहे के तार चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच कार्रवाई शुरू की है। गणेश गुर्जर निवासी कंवारावास ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि उसने खेत के चहुंओर मवेशियों से सुरक्षा के लिए लोहे के तार लगाए थे। उनमें से 21 पोल पर लगे लोहे के तारों को अज्ञात चोर चोरी कर लगए।