कंवरावास गांव में शुक्रवार को दैनिक भास्कर के सेव द वर्ड अभियान के अंतर्गत मूक पंछियों को बचाने के लिए महिला मंडल ने गांव के प्रमुख स्थलों पर लगे नीम, पीपल के पेड की शाख पर 11 परिंडे बांध कर उनमें दाना व पानी भरा है। साथ ही बांधे गए परिंडों में नियमित दाना-पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलमित्र गणेश गुर्जर गोरस्या ने महिलाओं को पानी की महत्ता बता कर बूंद बूद पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। महिला मंडल की लाली देवी गुर्जर, ललिता जांगिड ने कहा कि दैनिक भास्कर का पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान बहुत सराहनीय है। इससे जहां पक्षियों की जान बचेगी वही लोगों को धर्म कमाने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इस समय पुरूषोत्तम माह (अधिक मास) शुरू हुआ है जोकि इस कार्य के लिए बहुत ही महत्व रखता है। सभी को यह नेक कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने अलग अलग जगहों पर 11 परिंडे बांधे है। साथ ही उनमें नियमित पानी भरने व जवार के दाने डालने का संकल्प लिया।
पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे
टोडारायसिंह. कंवरावास गांव में पक्षियों के लिए नीम के पेड की शाख पर परिंडा बांध कर पानी व दाना डालती महिलाए।
झिलाय|भास्कर के सेव द बर्ड अभियान के तहत स्काउट गाइड ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में पक्षियों के लिए पेडों पर परिण्डे बांधे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने स्काउट गाइड के साथ पक्षियों हेतु परिण्डे तथा चुग्गा पात्र बांधकर अभियान का शुभारंभ किया। शिविर में बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए प्रधाचार्य गिरिराज गुर्जर ने सभी ग्रामवासियों को अपने-अपने घरों पर चुग्गा पात्र व परिण्डा बांधने हेतु प्रेरित किया। स्काउट गाइड प्रभारी सीताराम मीणा ने पर्यावरण संतुलन व सृष्टि चक्र के निर्वहन हेतु यह आवश्यक है। इस अवसर पर व्याख्याता रामस्वरूप मीणा, हरसहाय मीणा,वरिष्ठ अध्यापक गिरिराज पारीक, अशोक कुमार विजय, गणेश नारायण मीणा , शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह , पंचायत सहायक हरिशंकर शर्मा, अजय सिंह निवेदिता सहित सभी स्काउट गाइड व बालक-बालिकाएं उपस्थित थे।