पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीईईओ से मिला शिक्षा संघ राष्ट्रीय, समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

बीईईओ से मिला शिक्षा संघ राष्ट्रीय, समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मंत्री सुरेन्द्र नामा एवं तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सुवालका के नेतृत्व में यहां शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बीईईओ को ज्ञापन सौंप। जिस पर वार्ता कर बीईईओ ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग के सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों को प्रथम सप्ताह तक वेतन दिलवाने की सुनिश्चितता करने, पी.डी.मद के शिक्षकों की सेवाएं सत्यापन हेतु जी.ए.141 जारी कर पीईईओ को निर्देशित करने, आयकर कटौती के फार्म नं-16 शीघ्र जारी करने, पूर्व के वर्षों एवं 2015-16 में की गई जी.पी.एफ व एस.आई. कटौतियों के चालान आनलाईन करने, ग्रीष्मावकाश मे आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण को गैर आवासीय करवाने एवं प्रशिक्षण आवासीय करवाये जाने पर शिक्षकों के आवास, अल्पाहार, बिजली, जनरेटर भोजन, शौचालय, शाला दर्शन के समस्त आन लाईन कार्यो का भुगतान पीईईओ स्तर पर करवाने हेतु निर्देशित करने, पूर्व के वर्षों के शिक्षक प्रशिक्षण के बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र करवाने की मांग वार्ता में रखी। वार्ता मे सुरेन्द्र नामा, दिनेश नरुका, सुरेन्द्र सुवालका, पवन सेन, फूल चंद कुम्हार, सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण को गैर आवासीय व गृह जिले में कराएं

टोडारायसिंह|ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण को गृह जिले में करवाने व गैर आवासी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष शिवराज गुर्जर की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री के नाम एसडीम साधुराम जाट को ज्ञापन सौंपा है। इसी प्रकार कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन कार्य करवाने वाले शिक्षकों को भी आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण करवाया जाना है। ज्ञापन देने वालों में विनेश जैन, देवालाल बैरवा, राजेश पहाडिया, महावीर असवार, देवेन्द्र चावला, अमरसिंह, गोपाल कुमावत, आदि है।

शिक्षक संघ शेखावत ने दिया ज्ञापन

पीपलू|क्षेत्र के राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय व अंतर जिला के बजाय जिले में आयोजित करने, शिविरों में उत्तम व्यवस्था करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, नवीन पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके अध्यक्ष रामजससिंह, मंत्री भंवरलाल जाट, तेजपाल गुर्जर, मदनलाल स्वामी, भंवरलाल जाट, हंसराज जाट, आदि उपस्थित थे।

सभी समस्याओं का निस्तारण एक माह मंे करवाने का आश्वासन दिया बीईईओ ने

टोडारायसिंह. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...