मोर | चामुंडा माता मंदिर परिसर में सरस दुग्ध सहकारी समिति सचिवों की बैठक हुई। इसमें जिला दुग्ध सहकारी संघ की ओर से भुगतान में देरी को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए सोमवार से जिला संघ कार्यालय के बाहर धरना देने का निर्णय लिया गया।
सहकारी संघ टोडारायसिंह के प्रवक्ता गिरिराज तोगडा ने बताया कि बैठक जिला सहकारी संघ द्वारा गत एक महीने से दुग्ध का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने से क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालक परेशान हो रहे हैं। बैठक में भंवरलाल चौधरी, कृष्ण मुरारी गुर्जर, सूरज करण धाकड़, हरिराम धाकड़, राधेश्याम धाकड़, कालूराम धाकड़, ओमप्रकाश जाट, हेमराज चौधरी, रमेश जाट, गोवर्धन जाट, हरिराम धाकड़, शिवजीराम जाट, रामलाल जाट, गोपाल जाट, रतनलाल गुर्जर, किशोर सिंह, कल्याण धाकड़ सहित क्षेत्र की डेयरी सचिव उपस्थित थे।