पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसलपुर की पाइप लाइन के लीकेज से निकल रहे पानी से बुझा रहे प्यास

बीसलपुर की पाइप लाइन के लीकेज से निकल रहे पानी से बुझा रहे प्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कूकड़ पंचायत के ग्राम श्रीनगर व संत कबीर ढाणी के लोग पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकने के लिए विवश है। मजबूरी में लोगों को बीसलपुर पेयजल योजना की लाइन के लीकेज से जमीन के बाहर निकल रहे पानी को पीना पड़ रहा है।

बिल जमा नहीं कराने से सप्लाई बंद

यूं तो श्रीनगर गांव व संत कबीर ढाणी में बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना से कनेक्शन किया था। लेकिन बाद में बिल जमा नहीं होने से दोनों ही जगह पानी बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब वहां पीने योग्य पानी के लिए कोई स्रोत नहीं है। हैंडपंपों का पानी खारा व फ्लोराइड युक्त है। जिससे श्रीनगर के करीब 60 घरों का परिवार व संत कबीर ढाणी के करीब 20-25 घर के परिवार पानी के लिए इस भीषण गर्मी में इधर उधर भटकने पर विवश है। जहां बिजली तो है लेकिन पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

यहां तक कि वहां प्रशासन ने टैंकर की भी व्यवस्था नहीं की है। टैंकरों के आदेश भी हुए है तो केवल जानवरों के लिए खेली भरने के लिए हुए है। इससे वहां के लोग पीने के पानी के लिए पास से निकल रही स्टेट हाइवे के पास से बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना की पाइप लाइन के लीकेज से जमीन में से निकल रहे पानी को लेना पड़ रहा है।

लीकेज के पानी को भर रही फोरंता भील ने बताया कि उनकी संत कबीर ढाणी में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ढाणी के लोगों को बीसलपुर की पाइप लाइन के लीकेज से निकल रहे पानी को लेकर आना पड़ता है। खास बात यह है कि यहां जानवर भी पानी पी लेते है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

टोडारायसिंह. बीसलपुर पेयजल योजना की पाइप लाइन के लीकेज से निकल रहे पानी को भरती संतकबीर ढाणी की महिलाएं।

प्रशासन से मांग करेंगे

श्रीनगर गांव व संत कबीर की ढाणी में पेयजल की समस्या के चलते वहां के लोग पानी के लिए जूझ रहे है। वहां बीसलपुर का नल कनेक्शन काटा हुआ है। वे पीने का पानी पास से जा रही बीसलपुर पेयजल योजना की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज का पानी लेकर आते है। प्रशासन ने पानी के टैंकर लगाने के आदेश तो किए है लेकिन वे जानवरों की खेली भरने के लिए ही है। दोनों गांवों में जानवरों के साथ साथ लोगों के लिए भी पानी के टैंकर की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए वे प्रशासन से मांग करेंगे। रेखा शर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत कूकड़

खबरें और भी हैं...