पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन 21 अप्रैल को

रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन 21 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन में प्रवेश कर दिया। यूनियन सब इंस्पेक्टर रामचंद्र को ड्यूटी इंस्पेक्टर पद से हटाने की मांग पर अड़ी है। इसके अलावा यूनियन ने कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह बूरा पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए उसे रद्द करने और उनके साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। कार्रवाई न होने पर यूनियन ने निर्णय लिया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे 21 अप्रैल को विधायक सुभाष बराला के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सकसं के पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, राजबीर बीका, भूपेंद्र सिंह, सुशील, सतीश, प्रमोद, विष्णुदत्त शर्मा, बलबीर सिंह, जगदीश चंद्र सैनी, नरेश कुमार, हरपाल सिंह, सुरेश कुमार, गुरदीप सिंह, प्रधान चंद्रभान, सतवीर सिंह, असमत खान, शमशेर सिंह, राम कुमार, सुरजीत सिंह, ओमप्रकाश, देवराज, ईश्वर सिंह बूरा व दीपक आदि थे। उधर, ड्यूटी इंस्पेक्टर रामचंद्र नैन ने आरोपों को निराधार बताया है।

खबरें और भी हैं...